हल्द्वानी-कालाढूंगी मार्ग 19 दिन बाद खुला, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

नैनीताल जिले में बीती 31 जुलाई से बंद हल्द्वानी-कालाढूंगी मार्ग पर आज रविवार से यातायात सुचारू कर दिया गया है। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने वाहनों का आवागमन शुरू करवाया। गौरतलब है कि बीती 31 जुलाई को भारी बारिश के दौरान चकलुवा के पास सड़क व पुलिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे हल्द्वानी-कालाढूंगी मार्ग में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इधर लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त सड़क के पास वैली ब्रिज का निर्माण कराया। बीते दिन इसके ट्रायल के बाद आज से पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *