उत्तराखंड: दोस्त के साथ घूमने आया आईटी कंपनी का इंजीनियर गंगा में डूबा, तलाश जारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड के ऋषिकेश में दोस्त के साथ घूमने गया हैदराबाद की आईटी कंपनी का इंजीनियर गंगा में नहाते समय डूब गया। मामले की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक युवक का सुराग नहीं लग पाया था। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय रोहन जोशी पुत्र चंद्रकांत जोशी निवासी आशुतोष नगर कृष्णानगर आलमबाग लखनऊ अपने दोस्त दीपक निगम निवासी पराग रोड एलडीए कालोनी लखनऊ के साथ ऋषिकेश घूमने गया था। बीती मंगलवार को दोनों मुनि की रेती थाना क्षेत्र के धुव्र घाट पर नहाने के लिए पहुंचे थे, नहाते समय रोहन‌ गंगा के तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *