हल्द्वानी स्पोर्ट्स हास्टल के विनीत का उत्तराखंड की टीम में चयन, छत्तीसगढ़ में नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

रायपुर छत्तीसगढ़ में 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक आयोजित होने वाली स्वामी विवेकानंद अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग हेतु स्पोर्ट्स हॉस्टल हल्द्वानी के खिलाड़ी विनीत जंगपांगी का चयन उत्तराखंड राज्य की टीम में हुआ है।‌ इस उपलब्धि पर सहायक निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी व जिला कीड़ा अधिकारी  वरुण बेलवाल ने चयनित खिलाड़ी एवं उनके प्रशिक्षक किशोर पाल को बधाई दी। इस अवसर पर त्रिलोक जीना, विनय जोशी, महेश बिष्ट, आनंद देव, गोपाल नेगी, भागवत मेर, गोविंद लटवाल आदि ने खुशी जताते हुए विनीत के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *