राज्य आंदोलनकारियों ने 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक पास होने पर हल्द्वानी में मिठाई बांट खुशी का इजहार किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

राज्य आंदोलनकारियों ने 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक में मुहर लगने पर मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में आज सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर ने कहा की राज्य आंदोलनकारियों की मांगों में पक्ष विपक्ष सभी का सहयोग रहा है। राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता विपक्ष यशपाल आर्य सहित सभी विधायकों का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना करते हुए कहा कि उनसे राज्य आंदोलनकारियों को काफी उम्मीदें हैं। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी केदार पलड़िया, बालम सिंह बिष्ट, नरेश चंद्र भट्ट, मोहन पाठक, बृजमोहन सिजवाली, जगमोहन बगड़वाल, अतहर हुसैन, दीपक रौतेला, हेम चन्द्र पाठक, अयोध्या प्रसाद केसरवानी, संतोष गौड़, भुवन तिवारी आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *