नैनीताल जिले में यहां नाले में बही कार, चार लोग थे सवार, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के रामनगर में रानीखेत जा रही कार सीआरवीआर रिसोर्ट के पास बारिश के पानी के तेज बहाव में बही गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार लोगों को सकुशल निकाला।

जानकारी के अनुसार आज मंगलवार की शाम तेज बरसात के चलते ढिकुली स्थित सीआरवीआर रिजॉर्ट के निकट बरसाती नाला उफान पर आ गया। इसी दौरान रामनगर से रानीखेत की ओर जा रही कार संख्या यूके 04 एम 1911 के चालक मुकेश कुमार (22 वर्ष) निवासी मुक्ता थाना रानीखेत अल्मोड़ा ने कार को नाले में उतार दिया लेकिन कार बरसाती नाले के पानी के तेज बहाव में फंस गई। देखते ही देखते कार कागज की नाव की तरह बहते हुए सड़क से उतरकर निकट ही फंस गई। जिससे कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने कार सवार चार लोगों को सुरक्षित निकाला।

यह थे कार में सवार

Advertisement

  1.  मुकेश कुमार पुत्र बची राम उम्र 22 वर्ष निवासी मुक्ता थाना रानीखेत अल्मोड़ा
  2. पुराण राम पुत्र बच्ची राम उम्र 75 वर्ष निवासी ग्राम मुझोली थाना रानीखेत अल्मोड़ा
  3. ललिता देवी पत्नी बची राम उम्र 70 वर्ष निवासी उपरोक्त
  4. करण पुत्र धर्मपाल उम्र 17 वर्ष निवासी मुझोली थाना रानीखेत अल्मोड़ा

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement