उत्तराखंड के इन जिलों में 20 अगस्त को बारिश का अलर्ट

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे प्रदेश में मध्यम बारिश दर्ज की गई। देहरादून और बागेश्वर में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हुई है। इसके अलावा पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विज्ञानी सिंह ने कहा कि 20 अगस्त को अच्छी बारिश होने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है, जबकि मंगलवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। 20 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है। इधर हल्द्वानी व आसपास के इलाके में आज सोमवार शाम से बारिश का क्रम शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *