नैनीताल जिले में यहां पर्यावरण संस्कृति उत्सव का आयोजन, प्रतियोगिता में जीआईसी सुंदरखाल को पहला स्थान

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी: धरती मां ट्रस्ट के तत्वावधान में पर्यावरण संस्कृति उत्सव का आयोजन प्राथमिक विद्यालय ससबनी मुक्तेश्वर किया गया।
कार्यक्रम में सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। धरती मां ट्रस्ट के अध्यक्ष बीएस बिष्ट ने कहा कि प्रकृति को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हमें कूड़े की समस्या का अंत करना होगा। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कर जीआईसी सुंदरखाल, द्वितीय पुरस्कार जीआईसी काशियालेख और तृतीय पुरस्कार स्थानीय महिला समूह को मिला। कार्यक्रम में तुलसी देवी, पूरन सिंह बिष्ट, पुष्पा सुयाल, लाल सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट , सह अध्यापक रविकांत यादव, कुंदन सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र दानी, चंपा बिष्ट, मुन्नी देवी आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *