निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन बड़े नेता भाजपा में शामिल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

नगर निकाय चुनाव अब दूर नहीं और इससे पहले कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तीन बड़े नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। देहरादून स्थित भाजपा पार्टी मुख्यालय में तीनों नेताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदस्यता दिलाई और कांग्रेस पर तीखा तंज कसा। साथ ही भरोसा दिलाया कि निकाय में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में हुए ज्वाइनिंग कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक और दो बार के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस नेतृत्व की समझ पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा, उनके यहां योग्य और अच्छे लोगों की कोई कीमत नहीं है। निकाय चुनाव में भी हम बंपर जीत दर्ज करने वाले हैं। जिसके संकेत अभी से मिलने लगे हैं, जब तीन निकायों देवप्रयाग नगर पालिका, दिनेशपुर और नानकमत्ता नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी समेत 40 सभासद निर्विरोध हो गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *