वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाना पड़ा महंगा, नैनीताल पुलिस ने 47 के चालान किए

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*प्रेसर हॉर्न लगाने वाले अब हो जाए सावधान

Advertisement

नैनीताल जिले में यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* द्वारा दिए गए स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में पुलिस व सीपीयू टीमों द्वारा *सघन चेकिंग अभियान* चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पिछले दो दिनों में *निरीक्षक यातायात हल्द्वानी महेश चंद्रा द्वारा हल्द्वानी शहर *प्रेसर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 47 वाहन चालकों के चालान* किए कर 47000 रुपए संयोजन शुल्क* जमा कराया गया।
साथ ही, सभी छोटे बड़े वाहनों से प्रेसर हॉर्न मौके पर ही उतारकर ज़ब्त किए गए। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा प्रेसर हॉर्न पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह आमजन को परेशान करने वाला और कानून के विरुद्ध है। नियम तोड़ने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। नैनीताल पुलिस की नागरिकों से अपील है कि *यातायात नियमों का पालन करें, अवैध हॉर्न न लगाएँ और सुरक्षित यातायात में सहयोग करें।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement