त्यौहार पर ऐसा क्या हुआ कि लोग भड़ककर‌ इस आफिस में जा धमके, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड-58 तल्ली हल्द्वानी में त्योहार के दिन जलापूर्ति ठप होने से गुस्साए लोग एडीबी के कार्यालय जा धमके। वार्ड के निवर्तमान पार्षद मनोज जोशी के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कहा कि पिछले दिनों वार्ड में पानी की परेशानी शक्ति विहार में हो रही थी, जिस पर विभागीय प्रोजेक्ट मैनेजर कैलास जोशी ने आपूर्ति सुचारू करवाई। इसके बावजूद तमाम उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिला। इस पर वार्ड के लोग कार्यालय पहुंचे हैं। उन्होंने प्रॉजेक्ट मैनेजर कैलास जोशी से नाराजगी जताई। निवर्तमान पार्षद मनोज जोशी ने कहा विडंबना है कि त्योहार के दिन पानी की आपूर्ति बाधित रही। लोगों के रोष को देखते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर जोशी ने तुरंत कार्यवाही करते हुए टीम को मौके पर भेजा व घरों में लगे मीटर चैक किये गए । साथ ही पेयजल लाइन की सफाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सीपी चौहान, जय सिंह, शेखर जोशी, उमेश पंत, चंचल, अभिषेक, नितिन आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *