हल्द्वानी कोतवाली में विदेशी छात्र ने काटा हंगामा, पुलिस कर्मियों को दौड़ाया, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में हल्द्वानी शहर कोतवाली परिसर गुरुवार को उस वक्त हड़कंप का केंद्र बन गया जब एक विदेशी युवक ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूडान का रहने वाला यह युवक कोतवाली के भीतर अचानक आक्रामक हो गया पुलिस कर्मचारियों के साथ बदतमीजी करते हुए उनको धक्का देकर ज़मीन पर गिरा दिया। गुरुवार 10 जुलाई की दोपहर के समय दो से तीन सूडानी युवक कोतवाली के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान एक युवक की किसी स्थानीय व्यक्ति से कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसने अपना आपा खो दिया। युवक परिसर में जोर-जोर से चिल्लाने और विरोध करने लगा। स्थिति बिगड़ती देख अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर युवक को किसी तरह काबू में किया और उसे बांधकर लॉकअप में बंद कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि युवक की पहचान कोम के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दिल्ली में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है और हल्द्वानी घूमने आया हुआ था। पूछताछ में उसके सभी कागजात और वीज़ा वैध पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *