नैनीताल जिले में यहां 112 डायल कर पुलिस को झूठी सूचना देना पड़ा महंगा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में शराब के नशे में डायल 112 पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना एक व्यक्ति को बहुत महंगा पड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके विरुद्ध 10 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार डायल112 पर विक्रम सिंह निवासी सुवाकोट पोखरी द्वारा सूचना दी गई कि गांव में झगड़ा हो रहा है और उसे चाकू मार दिया गया है। इस सूचना पर रोहिताश सागर थानाध्यक्ष खनस्यूं द्वारा तत्काल थाना पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया तो यह सूचना झूठी पाई गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर विक्रम ने बताया कि उसके मकान का लेंटर पड़ा था। इस दौरान उसने दारू पी ली थी। नशे में झूठी सूचना दे दी। इमरजेंसी सेवा पर गलत सूचना देने तथा पुलिस को गुमराह करने के संबंध में शिकायतकर्ता विक्रम सिंह निवासी ग्राम सुवाकोट पोखरी थाना खनस्यूं का धारा 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 10,000 का कोर्ट का चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *