अवैध शराब समेत बलकार और अमरजीत गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऑपरेशन प्रहार के तहत कालाढूंगी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

20 लीटर कच्ची शराब व 75 पाउच अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “*ऑपरेशन प्रहार*” के तहत अपराधों एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु कालाढूंगी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

दिनांक 13.07.2026 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी* के निर्देशन व *श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* एवं *श्री अमित कुमार सैनी, अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी रामनगर* के पर्यवेक्षण तथा *श्री अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं अवैध शराब की रोकथाम के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान नये गांव से आगे बाजपुर-कालाढूंगी रोड एवं छोराजाली जाने वाले मार्ग पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों क्रमशः *(1)बलकार सिंह उम्र 40 वर्ष, निवासी मोहाली जंगल बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा, जनपद ऊधमसिंहनगर को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब और *(2) अमरजीत सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी थापा नगला, कोतवाली बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को 75 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

 

*पुलिस कार्यवाही*

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध *धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत क्रमशः एफआईआर संख्या 79/2026 एवं 80/2026 पंजीकृत* की गई है। अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण
(1) *बलकार सिंह उम्र 40 वर्ष, निवासी मोहाली जंगल बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा, जनपद ऊधमसिंहनगर*
(2) *अमरजीत सिंह उम्र 20 वर्ष, निवासी थापा नगला, कोतवाली बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर*।

*बरामदगी*
20 लीटर अवैध कच्ची शराब
75 पाउच अवैध कच्ची शराब

*पुलिस टीम*
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी
अपर उपनिरीक्षक तनवीर आलम
अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह
कांस्टेबल 634 मनोज द्विवेदी
कांस्टेबल 816 किशन नाथ
कांस्टेबल 905 अमनदीप सिंह
कांस्टेबल 147 स्वरूप सिंह

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here