पुलिस कांस्टेबल का एसएसपी को गाली देने वाला वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में तैनात पुलिस कांस्टेबल के एसएसपी को गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन नैनीताल में तैनात एसआई रमेश सिंह नेगी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप सिपाही आनंद सिंह बिष्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में वायरल वीडियो के मुताबिक, आनंद सिंह बिष्ट ने अपनी फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह एसएसपी को गाली देते नजर आ रहे हैं। एसएसपी के साथ ही वह एसओजी के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कह रहे हैं कि वह भी बढ़िया सिपाही था, लेकिन उसे काम नहीं करने दिया गया। जबकि वह एसओजी में तैनात सिपाहियों से कहीं बेहतर है। वीडियो फेसबुक पर अपलोड होने के बाद कुछ ही देर में वायरल हो गया और मामला आलाधिकारियों तक पहुंच गया। जिसके बाद एसआई रमेश सिंह नेगी ने आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि आरोपी सिपाही के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी सिपाही पिछले कुछ समय पहले तल्लीताल थाने में तैनात था, जिसे लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया था। बीती तीन अगस्त से वह पुलिस लाइन नैनीताल में गणना से भी गैरहाजिर चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *