हल्द्वानी के राजपुरा में पेयजल संकट से गुस्साए लोगों का भांडे-बर्तनों के साथ प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के राजेन्द्रनगर राजपुरा में पेयजल संकट गहराता जा रहा है।‌ इससे भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। इसके विरोध में आज शुक्रवार 24 मई को लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू व प्रीती आर्या की अगवाई में भांडे-बर्तनों के साथ प्रदर्शन कर जल संस्थान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। समाजिक कार्यकर्ता साहू ने कहा कि विभाग की लापरवाही व हीलाहवाली की वजह से जनता को पानी की बूंद बूंद के लिये भटकना पड़ रहा है। प्रीती ने कहा कि पिछले 1 माह से नाले के आसपास व बाल्मीकि मन्दिर के पास पेयजल संकट बना है, इससे जनता में भारी रोष है।‌ जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आन्दोलन किया जायेगा। प्रदर्शन करने वालों में शीला सक्सेना, सरस्वती देवी, गीता आर्या, गोपाल राम आर्या, भगवान दास,शर्मा, कंचन देवी, अमृत पाल बाल्मीकि आदि शामिल थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *