नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: परिणाम के लिए यह आदेश जारी, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

Advertisement

https://youtu.be/OnMSoiA8oJM?si=NhlhySTvEDYgZnOj

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा और वीडियोग्राफी के बीच हुई। 22 जिला पंचायत सदस्यों द्वारा किए गए वोटों की गिनती हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारी ने वोटों की गिनती का फैसला लिया। बताया गया कि निर्वाचन नियमावली में री-पोलिंग के नियम न होने के चलते काउंटिंग कराई गई है।

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: परिणाम के लिए यह आदेश जारी, देखें वीडियो

नियमों के मुताबिक केवल बूथ कैप्चरिंग, तकनीकी खामी या वोटों से बंद बैलेट बॉक्स को हुए नुकसान की स्थिति में ही री-पोलिंग की जा सकती है। वोटों की गिनती कर निर्वाचन आयोग ने लिफाफे में बंद किया चुनाव नतीजा।

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: परिणाम के लिए यह आदेश जारी, देखें वीडियो

18 अगस्त को सुनवाई के दौरान निर्वाचन आयोग हाइकोर्ट में पेश करेगा बंद लिफाफा। बीते गुरुवार 14 अगस्त को नैनीताल में पोलिंग बूथ के बाहर हुए विवाद के बाद कांग्रेस ने लगाई थी हाईकोर्ट में याचिका। वहीं भाजपा जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रत्याशी बहादुर नगदली और कांग्रेस की देवकी बिष्ट को बराबर वोट मिलने के बाद हुई  लॉटरी सिस्टम से देवकी बिष्ट की जीत हुई है।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement