हल्द्वानी नुमाइश में धारदार हथियारों से लैस होकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
हल्द्वानी के एमबी इंटर कालेज के मैदान में लगी नुमाइश में पिछले दिनों कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से लैस होकर पार्किंग को लेकर हुए विवाद में मारपीट कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आज गुरुवार को टीपीनगर से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार अजीत सिंह बगडवाल पुत्र टीकम सिंह बगडवाल निवासी रामड़ी छोटी निकट के0वी0एम0 स्कूल गांधी आश्रम मुखानी जिला नैनीताल ने नुमाइश ग्राउण्ड में वाहन पार्किंग को लेकर हुये विवाद के दौरान नामजद समेत अज्ञात व युवकों के खिलाफ धारदार हथियार से मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए कोतवाली में बीती 20 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने देवेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी छडायल सुयाल गैस गोदाम रोड थाना मुखानी व‌ करन मेहरा निवासी तहसील कालोनी रोडवेज के पास थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के पांच आरोपी फरार है, इनमें तीन आईटीआई गैंग के सदस्य बताये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *