कुमाऊं की इस लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 22 मार्च को करेंगे नामांकन, सीएम की मौजूदगी में यहां होगी जनसभा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा आज 22 मार्च शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसकी तैयारियां बीते गुरुवार से ही शुरू हो गई थींं। भाजपा प्रत्याशी टम्टा के अल्मोड़ा पांडेखोला स्थित नए कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन करेंगे और इसके बाद उनके समर्थन में रैमजे इंटर कालेज में जनसभा का आयोजन किया गया है। इधर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व  पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने गुरुवार को डोलीडाना शक्ति केंद्र की बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रैमजे में होने जा रही आम सभा में सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा व रेखा आर्या आदि वरिष्ठ पार्टी नेता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *