हल्द्वानी नगर निगम का गौरक्षक दल मवेशियों की सेवा में जुट गया है। गौवंशीय पशुओं को गौशाला भेजने का क्रम जारी है। इधर देर रात काठगोदाम क्षेत्र में सांड के उत्पात मचाने की सूचना मिली। इस पर दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और देर रात तक काफी मशक्कत करते हुए सांड को काबू कर पकड़ लिया गया। इधर निगम के वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.मनोज कांडपाल ने बताया कि आवारा पशुओं से शहरवासियों को परेशानी न हो इसके तहत पशुओं को पकड़ने के लिए गौरक्षक दल गठित किया गया है। लगातार पशुओं को पकड़ कर गौशाला भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि पूर्व में शहर में मवेशियों की बढ़ती आवाजाही से लोग परेशान हो गये थे। तमाम बार तो मवेशियों के झगड़ने के कारण लोग चोटिल तक हुए हैं। इधर अब जिला प्रशासन व नगर निगम की पहल के बाद लोगों व मवेशियों को राहत मिलती दिख रही है।
Related Posts
हल्द्वानी के इस ज्वैलर्स को ग्राहक बनकर आए पति-पत्नी ने 2.35 लाख का चूना लगाया
ख़बर शेयर करें – समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक ज्वैलर्स को शातिर दंपत्ति ने 2.35 लाख…
जिला प्रशासन को हल्द्वानी शहर की चिंता है तो आईएसबीटी व मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाए
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला नैनीताल के जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे ने कहा…
हल्द्वानी के दवा व्यवसाई उमेश जोशी की माता के निधन पर व्यापारियों ने शोक जताया
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने दवा व्यवसायी व पूर्व अध्यक्ष कैमिस्ट…




