हल्द्वानी हिंसा में घायल दो युवक अब भी आईसीयू में भर्ती, डीएम ने जाना हाल-चाल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने शनिवार सायं सुशीला तिवारी अस्पताल में बनभूलपुरा में हुई हिंसा के दौरान गंभीर रूप से घायल लोगों का हाल-चाल जाना और डॉक्टर से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर बनभूलपुरा हिंसा के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए दो घायलों का हाल-चाल जाना। इस दौरान चिकित्सकों ने बताया कि एक युवक जो कि ट्रामा आईसीयू में है जबकि दूसरा युवक आईसीयू में है। उनका समुचित इलाज किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि उपचार को देखते हुए यदि घायलों को हायर सेंटर रेफर करना जरूरी हो तो उसे हायर सेंटर भी रेफर किया जाए। दोनों घायलों के स्वास्थ्य की फीडबैक लेते हुए जिलाधिकारी ने डॉक्टर को बेहतर उपचार दिए जाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *