मरीज की जान आफत में आई, यहां जाम में फंसी एंबुलेंस, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल में पर्यटन सीजन पर लग रहा जाम मुसीबत बन रहा है। शनिवार को सरोवर नगरी में सैलानियों की भारी आमद के बीच एक गंभीर मरीज को लेकर हल्द्वानी जा रही एंबुलेंस अपर मॉलरोड पर भीषण जाम में फंस गई। उच्च केंद्र (हल्द्वानी) रैफर होने के कारण मरीज के लिए हर गुजरता मिनट भारी पड़ रहा था, लेकिन जाम के कारण पहिए पूरी तरह थम चुके थे। एंबुलेंस के जाम में फंसने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। काफी मशक्कत के बाद एम्बुलेंस को हल्द्वानी के लिए रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *