प्रांतीय नगर उधोग व्यापार मंडल ने पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत इन्हें पदाधिकारी बनाया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए लालकुआं के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और उद्योग पति रामबाबू मिश्रा को संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया हे और हल्द्वानी के प्रमुख कारोबारी दीपक माहेश्वरी को संगठन का रणनीति सलाहकार नियुक्त किया है।

संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन को मजबूती प्रदान होगी क्योंकि दोनों पदाधिकारियों को व्यापार जगत के साथ साथ सामाजिक कार्यों का भी अपार अनुभव है। दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर संगठन के संयोजक धर्म यादव सह संयोजक देवेश अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरन लाल साह प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कश्यप संरक्षक विनय गोयल भगवान सहाय राकेश गुप्ता वीरेंद्र बिष्ट कुंदन रावत प्रज्ञान भारद्वाज अश्मित गुजराल कुंदन बिष्ट चमन गुप्ता अमित जोशी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *