डीएम के निरीक्षण के दौरान युवा भाजपा नेता ने जलभराव की समस्या उठाई

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

डीएम के निरीक्षण के दौरान युवा भाजपा नेता ने जलभराव की समस्या उठाई
निरीक्षण के दौरान डीएम को समस्या बताते युवा भाजपा नेता हदयेश कुमार।

हल्द्वानी में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने तीन जुलाई गुरुवार को वार्ड 37 स्थित नहर कवरिंग तथा अंडरग्राउंड नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर युवा भाजपा नेता हृदयेश कुमार ने डीएम को अपने वार्ड क्षेत्र न 37 में जलभराव की समस्या से अवगत कराया और बरसाती नालों की सफ़ाई करने का आग्रह किया। इस जिलाधिकारी ने अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए।