नैनीताल के इस ताल में डूबने से एयरफोर्स के दो कर्मचारियों की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत चाफी के मुसाताल में नहाते वक्त डूबने से दो एयरफोर्स कर्मियों की मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान कर दोनों के शव बाहर निकाले। सीओ प्रमोद साह ने बताया कि आठ दोस्त घूमने के लिए भीमताल के मुसाताल आए थे। जहां चार दोस्त प्रिंस यादव, साहिल, सौरभ सिंह और बृजेंद्र ताल में नहाने गए थे। तभी बीच ताल में पानी गहरा होने से प्रिंस यादव और साहिल डूबने लगे तो उनके साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें नहीं बचा पाए। उन्होंने बताया कि एक घंटे की मशक्कत के बाद प्रिंस यादव और साहिल के शव बाहर निकाले गए। सीओ ने बताया कि चारों पठानकोट पंजाब एयरफोर्स में तैनात है। आठ दोस्तों के चार युवतियां भी शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *