कार के शीशे तोड़ नगदी उड़ाने वाले युवक को गिरफ्तार किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर नगदी व दस्तावेज चोरी करने के अभियुक्त गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है। आनंद राज जोशी निवासी लालडांट बाइपास रोड, शिवालिक विहार फेस नं. 1 ने थाना मुखानी में तहरीर देकर कहा कि उसकी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे 1500 रुपए व आधार कार्ड चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में *FIR संख्या 143/25, धारा 305(c)/324(4) BNS* में अभियोग पंजीकृत कर *उप निरीक्षक रजनी आर्य* को विवेचना सौंपी गई। घटना के त्वरित अनावरण हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने  एसपी सिटी प्रकाश चंद्र* को टीम गठन हेतु निर्देशित किया। आदेश के अनुपालन में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की।  बीती 13 जून को अभियुक्त दीपू कश्यप निवासी शिव शक्ति विहार, लालडांट रोड, थाना मुखानी को मधुबन कॉलोनी, आरटीओ रोड से चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।

*बरामद माल-*

1. एक काला लेदर बैग
2. एक काला लेदर पर्स
3. एक पीएनबी बैंक की चेकबुक (ज्योति एंटरप्राइजेज)
4. 1100 नगद
5. आधार कार्ड (वादि का)

*पुलिस टीम- में  एसआई रजनी आर्य, कांस्टेबल धीरज सुगड़ा, गोपाल दत्त शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *