यहां 22 हेक्टेयर जमीन पर चलाया बुलडोजर, अवैध कब्जे हटाए

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

रामनगर तराई पश्चिम में करोड़ों की वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवा लिया गया है। यह बेशकीमती भूमि सालों से वन गुज्जरों के कब्जे में थी। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों के उपरांत तराई पश्चिम वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज की पश्चिम शिवनाथपुर बीट मे गुज्जरों द्वारा अतिक्रमण की गयी लगभग 22 हेक्टेयर वन भूमी से अतिक्रमण को अवैध कब्जेदारी से मुक्त कर लिया गया है। डीएफओ ने बताया कि यह वन भूमि आरक्षित वन क्षेत्र के भीतर थी जिसे वन विभाग कब्जे मे लिया गया। इस संयुक्त कार्यवाही के दौरान तराई पश्चिम वन प्रभाग की समस्त रेंज का स्टाफ, राजस्व स्टाफ, पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा ।
जानकारी के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था और एडीजी मुरुगेशन को अवैध कब्जे हटाने और भूमि को वन विभाग में वापिस लिए जाने के लिए निर्देशित किया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *