डीएम से की शिकायत, बाजारों में गुंडागर्दी नहीं बर्दाश्त, ठेले हटाने की उठाई मांग

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने हल्द्वानी के मुख्य बाजार में हो रही गुंडागर्दी की कड़े शब्दों में निंदा की है। संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने बैठक में कहा कि जिला प्रशासन को मुख्य बाजार में ठेलों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करते हुए जीरो जोन किया जाना चाहिए जिन दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे अतिक्रमण किया है उसका भारी भरकम राशि से चालान किया जाना चाहिए बाजार की सड़को का पार्किंग के रूप में जो इस्तेमाल किया जा रहा हे उसे रोका जाना चाहिए और फुटपाथों को आमजन की सुविधा के लिए खाली करवाया जाना चाहिए इस सम्बन्ध में संगठन ने लिखित में जिलाधिकारी को ईमेल के माध्यम से अवगत भी करवा दिया है। बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण प्रदेश सह संयोजक देवेश अग्रवाल प्रदेश संगठन प्रभारी विरेन्द्र गुप्ता महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल संरक्षक भगवान सहाय ,प्रकाश हरबोला प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता टीटू , दीपक माहेश्वरी नितेश थूवाल, चमन गुप्ता, नुसरत सिद्दिकी संजय वर्मा पुरन लाल साह प्रज्ञान भारद्वाज गौरव अग्रवाल राजीव मोबाइल ,मनोज अग्रवाल विनोद आनंद रिषभ पाठक कुंदन रावत आदि मौजूद थे।

Advertisement

 


डीएम से की शिकायत, बाजारों में गुंडागर्दी नहीं बर्दाश्त, ठेले हटाने की उठाई मांग
वीरेंद्र गुप्ता।

मारपीट पर आमादा होते हैं ठेले वाले

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा है कि हल्द्वानी के मुख्य बाजारों में ठेलों के घूमने की वजह से हर समय यातायात(आवागमन) प्रभावित रहता हे व्यापारी व आम जनता द्वारा इन ठेले वालों से रास्ता देने की बात करने पर ये ठेले वाले मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण व्यापारी अनुज अग्रवाल के साथ ठेले वालों ने गिरोह के रूप में मारपीट की है। मुख्य बाजार क्षेत्र में जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे फड़ व अन्य चीजों से अतिक्रमण किया है, उसको शीघ्र हटाया जाय जिससे सड़को पूर्ण रूप से अतिक्रमण से मुक्त होकर आमजन के लिए लाभकारी साबित हो। हल्द्वानी में फुटपाथ को पूर्ण रूप से खाली करवाया जाय जिससे आम जनता इससे लाभान्वित हो सके। बाजार क्षेत्र में सड़को का इस्तेमाल अस्थाई पार्किंग के रूप कर रहे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों को तत्काल हटाकर सड़को को मुक्त करवाया जाय। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने जनहित में तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement