अल्मोड़ा होमगार्ड विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का हृदय गति रुकने से निधन, रानीबाग में हुई अंत्येष्टि, अफसरों व जवानों ने दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

 जिला अल्मोड़ा होमगार्ड विभाग में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गोविंद सिंह खाती का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उन्होंने हल्द्वानी के मुखानी स्थित निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मंगलवार को रानीबाग चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान होमगार्ड विभाग के अफसरों व जवानों ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही पुलिस गार्द द्वारा सलामी दी गई। इस दौरान कुमाऊ के मंडलीय कमांडेंट ललितमोहन जोशी, जिला कमांडेंट ऊधमसिंह नगर प्रतिमा, इंस्पेक्टर कमला पांडे, प्लाटून कमांडर शशि बोरा समेत जनपद ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा के वैतनिक व अवैतनिक अधिकारी एवं होमगार्ड जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *