हल्द्वानी में अर्द्धनग्न होकर बाइक में स्टंट कर रहा युवक पकड़ा, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के नैनीताल रोड में शर्ट उतार कर अर्धनग्न अवस्था में बाइक UK04AN 5723 से स्टंट किए जाने का वीडियो प्राप्त होने पर कोतवाल राजेश यादव ने चालान की कार्यवाही की है। पुलिस के अनुसार बाइक चालक श्याम सिंह निवासी तोला रैकूनी रीठासाहिब सोशल मीडिया पर लाइक्स के लालच में बाईक से स्टंट कर रहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ के मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही कर बाइक सीज कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *