रुद्रपुर में पूर्व विधायक ठुकराल ने साइकिल स्टोर का शुभारंभ किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुद्रपुर शहर के हरि मंदिर गली में ठुकराल साइकिल स्टोर के नये प्रतिष्ठान बचपन ब्रांच का उद्घाटन श्री प्रेम आश्रम के गद्दी नशीन गुरु महाराज गायत्री नाथ और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर गुरू गायत्री नाथ महाराज ने सभी को आशीर्वाद दिया । पूर्व विधायक ठुकराल ने प्रतिष्ठान स्वामी बनारसी ठुकराल, सौरभ ठुकराल को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रतिष्ठान स्वामी और उनके परिवार के लोगों ने गुरू गायत्री नाथ महाराज और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरबंस ठुकराल, मुल्खराज ठुकराल, धर्मपाल ठुकराल, विनोद बत्र, योगराज बत्र, रोहतास बत्र, सुरेश परिहार, राजेश बजाज, मनीष छाबड़ा, पुरुषोत्तम छाबड़ा, संजय जुनेजा, संजय ठुकराल, राजकुमार सीकरी, राजकुमार भूसरी, जगदीश सुखीजा, अशोक ठुकराल, विजय ठुकराल, विशंभर ठुकराल, सूरज ठुकराल, सतीश ठुकराल, नरेंद्र ठुकराल, चरणदास ठुकराल, राज गगनेजा, जुगल चराया, जगदीश चराया, राजू चराया, परविंदर सिंह, किशन ठुकराल, बलदेव ठुकराल, मोहित अरोड़ा, कमल छाबड़ा, ललित बिष्ट, कालू बत्रा आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *