कुमाऊं में यहां महिला ने नदी में लगाई छलांग, पुलिस ने बरामद किया शव

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

बागेश्वर में आज रविवार दोपहर बिलौना के सरयू पुल से 64 वर्षीय महिला ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। महिला की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार एक महिला ने सरयू नदी में छलांग लगाई स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम की काफी समय तक खोजबीन करने के बाद महिला का शव पगना के समीप सरयू नदी से बरामद किया गया। सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *