सुबह-सवेरे घने कोहरे के बीच मेयर के घर धमके व्यापारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में चौड़ीकरण को लेकर दुकानें तोड़ने के विरोध में व्यापारी गुरुवार सुबह घने‌ कोहरे के बीच मेयर जोगेंद्र रौतेला के आवास जा धमके। इस दौरान व्यापारियों ने मेयर से राहत दिलाने की मांग की। मेयर से मिलने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, व्यापारी नेता दलजीत सिंह दिल्ली, मनोज जायसवाल समेत व्यापार मंडल के विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी व व्यापारी शामिल थे। इधर व्यापारियों की भीड़ को देखते हुए मेयर के आवास के बाहर पुलिस कर्मी तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *