दुखद: कुमाऊं के लाल की जम्मू कश्मीर में गोली लगने से मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

जम्मू कश्मीर से दुखद खबर सामने आ रही है। पुंछ जिले के मेंढर में तैनात सेना के जवान की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना है। परिजनों को भी सिर्फ गोली लगने की जानकारी मिली है। सिपाही चार साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह 18 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। मूल रूप से द्वाराहाट के कफड़ा गांव निवासी स्व. पूरन सिंह बिष्ट के 23 वर्षीय पुत्र मनीष बिष्ट सेना में तैनात थे। बीती शनिवार को परिवार को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत होने की सूचना मिली थी। हालांकि पूरे प्रकरण की जांच में जम्मू कश्मीर की पुलिस जुटी हुई है। मनीष बालाकोट सेक्टर की बेहरोट चौकी में तैनात थे। उनके बड़े भाई दीपक बिष्ट ने बताया कि डेढ़ महीने पहले ही मनीष एक महीने की छुट्टी काटकर गए थे और वह प्रसन्न थे। उन्होंने बताया कि मनीष ने यहीं से पढ़ाई की। कोरोनाकाल के दौरान वह कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। बेटे को गोली लगने की सूचना के बाद मां हेमा देवी बेसुध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *