कुमाऊं में यहां भगवान शिव की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने पर आक्रोश, सड़क पर उतरे लोग, बाजार बंद कराए, आरोपी गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

सोशल मीडिया में भगवान शिव की आपत्तिजनक फोटो डालकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने व भावनाओं को आहत पहुंचाने वाले टनकपुर नगर पालिका के पूर्व सभासद हाजी मुकीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोषी को सख्त सजा दिए जाने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया और नगर में जुलूस प्रदर्शन कर बाजार भी बंद कराए। सोशल मीडिया में भगवान शिव की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने पर टनकपुर ही नहीं चम्पावत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश है। आज मंगलवार को टनकपुर नगर में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद समेत भारी संख्या में हिंदूवादी व सामाजिक संगठनों के लोगों ने पूर्व सभासद हाजी मुकीम खान के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर जुलूस निकाला। जुलूस आरएफसी रोड से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होकर कोतवाली पहुंचा। जहां जमकर प्रदर्शन करते हुए आरोपी को सख्त सजा देने की मांग उठाई। इसके बाद जुलूस मां पूर्णागिरि तहसील टनकपुर पहुंचा। जहां उन्होंने आरोपी पूर्व सभासद मुकीम खान के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई मांग को लेकर एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद कराने का भी प्रयास किया। इस दौरान भारी संख्या में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग मौजूद थे।

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement