हल्द्वानी में यहां नहर में बहकर आई युवक की लाश

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में आज शुक्रवार सुबह बरेली रोड स्थित तीनपानी नहर में युवक का शव बहता मिला। बरेली रोड स्थित ऑटोव्हील शोरूम के सुरक्षा गार्ड ने शव को देख मंडी चौकी पुलिस और स्थानीय निवर्तमान पार्षद मनोज मठपाल को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकाला। युवक के पास से किसी भी तरह का पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। उसके एक हाथ पर ओम का टैटू बना है। वहीं हाथ की उंगलियों पर अंग्रेजी में पूजा गुदा हुआ है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए हैं। साथ ही सभी थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट मांगी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *