हल्द्वानी में यहां नहर में गिरा ई-रिक्शा, एक की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में तीनपानी बाईपास स्थित नहर‌ में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर चौकी मंडी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान रवि आर्या (27) पुत्र ललित मोहन, निवासी हरिपुर शिवदत्त, गौरापड़ाव के रूप में हुई। जानकारी केघटना अनुसार रवि आज शुक्रवार की सुबह अपने साथी प्रदीप और अभिषेक के साथ ई-रिक्शा से मंडी चौराहे से शनि बाजार की ओर जा रहा था तभी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और तीनों युवक नहर में गिर गए। स्थानीय दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए प्रदीप और अभिषेक को बचा लिया, लेकिन रवि नहर के तेज बहाव में बह गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *