डायट भीमताल में मनाई भारत छोड़ो आंदोलन की 82वीं वर्षगांठ, विधार्थियों ने रोल‌ प्ले, वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

भारत छोड़ो आंदोलन की 82वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज 8 अगस्त को डायट भीमताल, नैनीताल में डीएलएड स्टूडेंट द्वारा बहुत सारे कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। जैसे रोल प्ले, वाद विवाद प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता आदि। रोल प्ले में मीनाक्षी पांडे भूपेंद्र, पंकज नयाल, हिमांशु प्रसाद, अक्षीत आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महात्मा गांधी एवं अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा किए गए त्याग को याद करना और अपने जीवन में भी उनके आदर्शों को स्थापित करने की कोशिश करना एवं सभी को देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत करना था। इस कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता डॉ.सुमित पांडे रेखा तिवारी एवं कविता मेहरा आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *