नैनीताल जिले में यहां नदी में डूबा किशोर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, तलाश‌ में जुटा प्रशासन

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

भीमताल ब्लॉक के भोड़िया तोक गांव निवासी पूरन चंद का 14 वर्षीय बेटा मोहित जूनियर हाईस्कूल भोड़िया में कक्षा छह का छात्र है। बीती रविवार की शाम वह तीन दोस्तों के साथ गौला नदी किनारे खेल रहा था। इसी दौरान मोहित नदी में डूबा तो साथ खेल रहे तीन बच्चों ने गांव में सूचना पहुंचाई। ग्रामीणों और परिजनों भरसक मशक्कत की, लेकिन पता नहीं लगा। ग्राम प्रधान मुन्नी पलड़िया ने इसकी सूचना प्रशासन को दी लेकिन रात आठ बजे तक भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाए। ग्राम प्रधान ने बताया कि मोहित की एक छोटी बहन और भाई है। मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर आज सोमवार 15 जुलाई की सुबह से रेस्क्यू अभियान फिर चलाया गया। इधर नैनीताल एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना शाम करीब साढ़े छह बजे मिली। टीम को मौके पर भेज कर रेस्क्यू शुरु कराया गया, अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू रोकना पड़ा। सोमवार सुबह जल्दी दोबारा रेस्क्यू शुरू कराया गया। इधर सूचना पर काठगोदाम पुलिस ने भी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *