समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
भीमताल पुलिस एवं एएनटीएफ कुमाऊँ यूनिट की संयुक्त कार्यवाही 2.683 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार, पिकअप एवं अल्टो कार सीज*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश* लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में श्री जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के मार्गदर्शन तथा श्री रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, कोतवाली भीमताल के नेतृत्व में भीमताल पुलिस एवं एएनटीएफ कुमाऊँ यूनिट/एसटीएफ प्रभारी निरीक्षक पवन स्वरूप की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 18.06.2026 को *भीमताल बाजार स्थित सोना मटन चिकन शॉप के सामने खुटानी बैंड के पासलाल रंग की अल्टो कार संख्या UK04G-3379 तथा उसके पीछे चल रही बोलेरो पिकअप संख्या UK04CB-3477 को रोककर चेक* किया गया।
चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन से एक व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। *अल्टो कार व बोलेरो पिकअप वाहन की तलाशी ली गई, बोलेरो चालक ने अपना नाम अख्तर हुसैन जिसके कब्जे से वाहन में 2.683 किलोग्राम चरस बरामद* की गई।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना भीमताल में मु0अ0सं0-24/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- अख्तर हुसैन निवासी- ब्लॉक रोड, मल्लीताल, भीमताल, जनपद नैनीताल
उम्र- 43 वर्ष
2- विजय सिंह बिष्ट निवासी- ग्राम सूपी, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल उम्र- 34 वर्ष
*फरार अभियुक्त-*
बच्चीराम (फरार) गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।
*बरामदगी-*
● 2.683 किलोग्राम अवैध चरस
● बोलेरो पिकअप संख्या UK04CB-3477 (सीज)
● अल्टो कार संख्या UK04G-3379 (सीज)
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी टीम-*
● राजेश कुमार यादव – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली भीमताल
● पवन स्वरूप – प्रभारी एएनटीएफ कुमाऊँ यूनिट/एसटीएफ
● उपनिरीक्षक महेन्द्र राज सिंह भीमताल
● अपर उपनिरीक्षक गणेश सिंह राणा भीमताल
● हेड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह चौहान – एएनटीएफ कुमाऊँ यूनिट/एसटीएफ
● कांस्टेबल प्रकाश चन्द्र भीमताल
● कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह राणा भीमताल
● कांस्टेबल इशरार अहमद – एएनटीएफ कुमाऊँ यूनिट/एसटीएफ



