देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने विकास पुरुष पंडित नारायण दत्त तिवारी को याद कर विनम्र श्रद्धांजलि दी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने आज हल्द्वानी में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड उत्तरप्रदेश विकास पुरुष पंडित नारायण दत्त तिवारी को उनकी स्मृति दिवस पर याद कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में पंडित पंडित नारायण दत्त तिवारी को याद किया गया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर ने तिवारी से जुड़ी यादें साझा की। कुंवर ने कहा कि पंडित नारायण दत्त तिवारी वास्तव में विकास पुरुष थे,उनके द्वारा किए गए कार्य लंबे समय तक याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तिवारी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहते हुए जो विकास के आयाम खड़े कर गए वह इतिहास के पन्नों में लिखे जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल,‌ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, प्रदेश युवा प्रभारी आफताब हुसैन, मनोज खुलवे, हर्ष जलाल, नंदन सिंह चौहान, पंकज सुयाल एडवोकेट, उमेश बेलवाल, रजत पंत, रवि गुप्ता, जेड ए वारसी, शंभू दत्त कविदयाल, बृज मोहन सिजवाली, भुवन दर्मवाल, हिमांशु मेर, विनय चौहान, अविनाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, महामंत्री नेत्र बल्लभ जोशी, अमित बुधलाकोटी, जगजीत चड्ढा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *