महिला के नाम से चल रहे मेडिकल स्टोर में छापा, नशीले इंजेक्शन मिले, दुकान सीज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बनभूूलपुरा में स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स तथा औषधि विभाग ने 15 अप्रैल बुधवार की रात बनभूलपुरा के वार्ष्णेय मेडिकल स्टोर में छापेमारी की। टीम को यहां कई अनियमितता मिली। नशे में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन व दवा तो मिला लेकिन इनके बिक्री का रिकॉर्ड नहीं मिला। ड्रग इंस्पेक्टर ने दुकान के लाइसेंस के निलंबन की संस्तुति के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। दुकान से कई दवा के सैंपल भी लिए गए। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।ड्रग इंस्पेक्टर अर्चना ने बताया कि एसओटीएफ की टीम के साथ छापेमारी की गई। दुकान का लाइसेंस पूनम वार्ष्णेय के नाम पर है। दुकान में से कई तरह की दवाई मिली है। इसमें एक्सपायरी डेट की भी दवाएं शामिल है। इतना ही नहीं डॉक्टर के पर्ची पर दी जाने वाली कई दवा ऐसी थी जिनका रिकॉर्ड नहीं था। इन्हीं का इस्तेमाल नशे के रूप में भी किया जाता है। स्टॉक रजिस्टर के अलावा कई और अनियमित मिली है। डीआई ने बताया कि श्याम मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *