हरियाणा से घूमने आए नैनीताल पति-पत्नी अन्य लोगों के साथ कर रहे थे कार में स्टंट, पुलिस ने लिया संज्ञान, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग एवं स्टंट करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ज्योलिकोट के पास हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार एक परिवार के कुछ लोग तेज रफ्तार वाहन की सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर फोटोग्राफी करते दिखाई दे रहा थे। जिससे आमजनता पर नकारात्मक संदेश प्रवाहित हो रहा था। नैनीताल पुलिस द्वारा वाहन की पहचान कर वाहन चालक के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा लोगों की *काउंसलिंग करते हुए उनसे भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी* दी गई। वाहन चालक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए *माफी मांगी* और दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *