हल्द्वानी नगर निगम कर्मचारियों ने नवागंतुक नगर‌ आयुक्त आईएएस मिश्रा का स्वागत किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम हल्द्वानी के नवागंतुक नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने शुक्रवार को कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कर्मचारियों ने भी नगर आयुक्त का बुकें देकर स्वागत किया। इस मौके पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के‌ शिष्टमंडल में शामिल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार, प्रचार मंत्री जयप्रकाश, अशोक कुमार, शाखा अध्यक्ष रवि कुमार चिन्डालिया, सचिव श्याम बाबू, मुकेश गुड्डू, सिद्धार्थ, विजय पाल, राजेश भारती, रतन कुमार, बिलाल चिन्टू आदि ने नगर आयुक्त का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *