हल्द्वानी में चाची की गला रेत हत्या कर फरार हुआ भतीजा, संपत्ति विवाद के चलते जघन्य अपराध को दिया अंजाम

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी कोतवाली थाना क्षेत्र में भतीजे ने संपति विवाद में चाची की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब चाची घर पर अकेली थी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के नवाबी रोड कुल्यालपुरा स्थित गली नंबर दो निवासी 55 वर्षीय कुसुम गुप्ता पत्नी कालीचरण का उन्हीं के मकान में घुसकर एक युवक ने गला रेत दिया। शोर सुनकर मकान के नीचे बनी दुकान में कबाड़ी का काम करने वाले लालाराम और उनका बेटा विनोद बचाने दौड़े लेकिन आरोपी उन्हें चाकू दिखाकर फरार हो गया। हादसे के समय कुसुम घर मे अकेली थीं। उनके पति घर का राशन लेने गए हुए थे। कबाड़ी की सूचना पर कालीचरण और पुलिस मौके पर पहुंची। यहां से घायल महिला को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के गला, सीना, पेट और शरीर के पिछले हिस्से में चाकू के गहरे निशान हैं। वहीं कालीचरण ने अपने भतीजे गौरव गुप्ता पर आरोप लगाया है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई हैं। बताया जा रहा है कि कुल्यालपुरा में गुप्ता परिवार रहता है। गौरव गुप्ता का अपने भाइयों के साथ विवाद चल रहा था। उसकी चाची कुसुम गुप्ता भाइयों के बीच में पड़कर मामले को सुलझाने में लगी हुई थी। इससे गौरव गुप्ता नाराज चल रहा था. बताया गया कि तीन दिन से गौरव गुप्ता घर में नहीं था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *