कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश‌ जोशी का स्वराज आश्रम से चुनावी‌ आगाज, कार्यकर्ताओं का उत्साह देख भावुक हुए

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने स्वराज आश्रम से किया चुनाव का आगाज। उन्होंने कांग्रेस सम्मेलन के माध्यम से नैनीताल जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से जीत का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर स्वराज आश्रम कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पार्टी प्रत्याशी प्रकाश जोशी का स्वराज आश्रम पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया और एक स्वर में सभी ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। जिला कांग्रेस सम्मेलन में कांग्रेसियों का जोश और उत्साह देख कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी भावुक हो गए और अपने को संभालते हुए कहा कि इतने कम समय में जिस प्रकार का साथ और सहयोग कांग्रेस परिवार द्वारा उनको मिल रहा है इसके लिए वे सभी के आजीवन ऋणी रहेंगे। जोशी ने कहा कि नैनीताल लोकसभा क्षेत्र को 10 साल से विकास के नाम पर सिर्फ छला गया है। इसकी बयानगी आपको सांसद द्वारा गोद लिए गए एकलौते गांव की स्थिति देख कर मालूम चल जाएगी। 5 साल के कार्यकाल में सिर्फ 40% सांसद निधि ही खर्च होना माननीय सांसद की क्षेत्र और विकास कार्यो के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। जिला सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक जीत राम, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट, नैनीताल चैयरमेन सचिन नेगी, भीमताल चैयरमेन दीपू चनोतिया, महानगर अध्यक्ष महिला मधु सांगूड़ी, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पीसीसी सतीश नैनवाल, हरेंद्र बोरा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा नेगी, पूर्व चैयरमेन दीप सती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट, ललित जोशी, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, सुहैल सिद्दीकी, कानू बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट रज्जी, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पाण्डे, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, पुष्कर दानू, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षित भट्ट, विशाल भोजक, पार्षद राधा आर्य, विनोद दानी, मुकुल बल्यूटिया, गोविंद बगड़वाल, मलय बिष्ट सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अग्निवीर योजना से जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है उसका हिसाब युवा अपने वोट से देगा। जिला सम्मेलन के उपरांत कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने उत्तराखंड की आर्थिक राजधानी हलद्वानी के मुख्य बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया और स्थानीय जनता और व्यापारियों से सीधा संवाद कायम कर सभी को कांग्रेस के पांच न्याय गारंटी की जानकारी दी गयी। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी को स्थानीय स्तर पर भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ। कल 30 मार्च को कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज और किच्छा विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद और जनसंपर्क करेंगे।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement