पुलिस का गुडवर्क, स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई बालिका यहां ढूंढ निकाली

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*परिजनों के भरोसे पर खरी उतरी नैनीताल पुलिस*

*एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी का ‘सुपर क्विक’ एक्शन- मात्र 5 घंटे में 50+ CCTV खंगालकर दिल्ली में ट्रेस की लापता बालिका*

लालकुआं क्षेत्र से स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई बालिका के मामले में नैनीताल पुलिस ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया गया।

परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका व्यक्त करते ही *एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले की संवेदनशीलता* को देखते हुए पूरे जिले की *पुलिस को अलर्ट मोड पर किया गया।

● *5 घंटे का सघन रेस्क्यू ऑपरेशन:* परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका व्यक्त करते ही *एसएसपी ने तत्काल जिले की सभी यूनिट्स को एक्टिवेट किया।*

● *रिकार्ड समय में सफलता*
पुलिस की विभिन्न टीमों ने रिकॉर्ड समय में क्षेत्र के *50 से भी अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले* इसी तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर *पुलिस बालिका की सटीक लोकेशन दिल्ली तक पहुँचने में सफल रही।*

● *सुरक्षित बरामदगी*

*एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम तत्काल दिल्ली के लिए रवाना* कर दी गई है। *बालिका पूरी तरह सुरक्षित* है, सकुशल वापस लाकर वैधानिक कार्यवाही के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

इस संवेदनशील ऑपरेशन में *एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी* के निर्देशन में एसपी क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री बृजमोहन राणा के अतिरिक्त, डॉग स्क्वॉड टीमऔर टेक्निकल सेल ने एक टीम के रूप में काम किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *