हल्द्वानी में लगी नुमाइश के खिलाफ तहसीलदार से मिले भाजपा नेता, जनता को लूटने का लगाया आरोप

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले में हल्द्वानी शहर के एमबी इंटर कालेज के मैदान में लगी‌ नुमाइश में मनमाना शुल्क वसूलने से भड़के लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना था कि नुमाइश में एंट्री फीस के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। उन्होंने इस मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की है। भाजपा काठगोदाम मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता गुरुवार को तहसील पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सचिन कुमार को सौंपा। उनका कहना था कि नुमाइश में पिछ्ले सालों के मुकाबले प्रवेश शुल्क में दोगुना से अधिक की बढ़ोतरी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नुमाइश में कमी मानकों का पालन नहीं किया गया है, जो लोगों के लिए खतरे का सबब बन रहा है। इसके अलावा नुमाइश के बाहर सड़क में पर्याप्त इंतजाम न होने के‌ कारण जाम से लोग‌‌ परेशान हो रहे हैं। उन्होंने नुमाइश के‌ प्रवेश शुल्क को आमजन की पहुंच के‌ अनुसार लिए जाने समेत अनियमितताओं को दूर करने‌ की मांग उठाई। इस पर तहसीलदार ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा मंडल महामंत्री विक्रम अधिकारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज रावत, युवा मोर्चा महामंत्री शैलेंद्र मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष आनंदराम आर्य, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रोहित मौर्या आदि शामिल थे।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *