यूपी में हुए सड़क हादसे में उत्तराखंड के पांच लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

यूपी के पीलीभीत में बीती गुरुवार की रात हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी लोग‌ शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसा पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के पास रात करीब 12 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के खटीमा निवासी शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। वे एर्टिगा कार में सवार थे, जिसमें कुल 11 लोग थे। जैसे ही उनकी कार न्यूरिया थाने के पास पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में शरीफ अहमद (50), बाबुद्दीन (60), मुन्नी (65), कार ड्राइवर (35), और राकिब (10) शामिल हैं। घायल व्यक्तियों में मंजूर अहमद (65), गुलाम अहमद (8), रईस अहमद (45), अमजदी (55) और जाफरी बेगम (60) शामिल हैं।यह लोग उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र के जमौर गांव और आसपास के इलाकों के रहने वाले थे। ये 5 दिसंबर को पीलीभीत में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और  रात को वापसी कर रहे थे। शादी के बाद हुए वालीमे की दावत के दौरान, दुल्हन पक्ष के लोग पीलीभीत से वापस खटीमा लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। कार जैसे ही शाने गुल मैरिज हॉल के पास पहुंची, वह अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। हादसे में पेड़ भी टूटकर गिर गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *