मां दुर्गा मंदिर में छह कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुद्रपुर के संत शिरोमणि कबीर दास की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कोली समाज के तत्वावधान में रम्पुरा स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में छह निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह सामाजिक सहयोग से धूमधाम से संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में पूरी कराई गईं। हजारों लोगों की मौजूदगी में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के साथ ही गृहस्थी का आवश्यक सामान भी भेंट किया गया। देर रात तक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत संत कबीर दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मां काली मंदिर से छह दूल्हों की भव्य बारात छह सजी हुई बग्गियों में निकाली गई। ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों की धुन पर निकली बारात रम्पुरा के प्रमुख मार्गों से होती हुई मां दुर्गा मंदिर स्थित विवाह स्थल पहुंची। बारात का नेतृत्व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल तथा अखिल भारतीय युवा कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेम चन्द्र कोली ने किया। विवाह स्थल पर वैदिक रीति रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच सभी छह जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। वर वधुओं ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इस दौरान हजारों लोगों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। समाजसेवियों एवं दानदाताओं ने नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान और उपहार भी भेंट किए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी सभी जोड़ों को शुभाशीष देते हुए शगुन स्वरूप सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि समाज की निर्धन बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व और पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सामूहिक विवाह जैसी पहल बड़ी राहत साबित होती है। इससे सामाजिक समरसता भी मजबूत होती है और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि संत कबीर दास ने समाज को समानता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया था। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरणा लेकर यह आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी दानदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।कार्यक्रम संयोजक हिम्मत राम कोली ने बताया कि पिछले चार वर्षों से समाज के सहयोग से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी छह निर्धन कन्याओं का विवाह पूरे सम्मान और सामाजिक सहभागिता के साथ संपन्न कराया गया। सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि समाजसेवियों और दानदाताओं के सहयोग से प्रत्येक जोड़े को वाशिंग मशीन, एलईडी टीवी, डबल बेड, ड्रेसिंग टेबल, श्रृंगारदान, अलमारी, सेफ, बक्सा, सिलाई मशीन, स्टील एवं चांदी के बर्तन, रसोई का पूरा सामान, छाता, फर्राटा पंखा, सीलिंग फैन, इलेक्ट्रिक प्रेस, कंबल, बेडशीट, तकिए, दीवार घड़ी, प्रेशर कुकर, डिनर सेट, वाटर कूलर, कुर्सियां, मेज सहित अन्य उपयोगी घरेलू सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय युवा कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेम चन्द्र कोली, पार्षद अंजलि कोली, पार्षद सोनी कोली, एडवोकेट संजीव गुप्ता, करन सिंह कोली, रवि कोली, केरू मंडल, कार्यक्रम संयोजक हिम्मत राम कोली, अजय नारायण सिंह, मनोज गुप्ता, कमलदीप सोनकर, धर्मपाल कोली, संजय ठुकराल, नीलम अग्रवाल, कुसुम जैन, दीप्ति अग्रवाल, अंजू बंसल, केपी गंगवार, राजू गुप्ता, प्रियंका अग्रवाल, राजेश गर्ग, कुंवरपाल कोली, देसराज कोली, राम सेवक कोली, दिनेश कोली, गब्बर कोली, गौतम मंडल, कांति देवी कोली, पप्पू कोली, प्रिंस कोली, सतीश कोली, कल्लू कोली, दर्शन कोली, दीपक सागर, राजू कोली, अंकित श्रीवास्तव, कमल कोली, जीतू पाल, ओमप्रकाश कोली, दानवीर कोली, सियाराम कोली, राकेश कोली, ओमपाल कोली, महेन्द्रवती, कमला देवी, विद्यारानी, जमना देवी, लक्ष्मी देवी, नन्ही कोली, राजकुमारी, बबली, बिबाली, महेश कोली, राजेश गंगवार, मनोज गंगवार, नारायण पाल, मनीष गंगवार, नंद किशोर, शरीफ हुसैन, राजू गंगवार, चन्द्रकली देवी, भूरी देवी, सरोज रानी, कुसुम देवी, उर्मिला रानी, माया देवी, कमला रानी, आशा रस्तौगी, भगवान देई, छोटी देवी, पार्वती देवी, मीना रस्तौगी, राममूर्ति देवी, ममता देवी, चन्द्रकला देवी, पुष्पा रस्तौगी, कलावती देवी, नीतू रानी, दुर्गा, पंकज कोली, सचिन कोली, बालकराम कोली, राम अवतार शर्मा, कल्लूराम कोली, शिव कुमार कोली, जयप्रकाश कोली, संजय सिंह, मुकेश कोली, हरीराम कोली, वीरेन्द्र कोली, जितेश कोली, छोटे लाल कोली, रामप्रसाद कोली सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here