यहां गौशाला में बंधे थे जानवर, घुस गया तेंदुआ, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड

चंपावत जिले में लोहाघाट ब्लॉक के मानाढूंगा में हैरान करने वाला मामला आया है। गांव में तेंदुआ गौशाला में घुस गया। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया द्वारिका सिंह की गौशाला में भैंस बंधी हुई थी। परिवार के सदस्य भैंस को चारा देकर आए। दोपहर में जंगल से चारा चुग कर गाय पहुंची तो उन्हें गौशाला में बांधने के लिए गए। अंधेरा होने के चलते टार्च लेकर गए तो एक तरफ भैंस बंधी हुई थी दूसरी ओर तेंदुआ आराम फरमा रहा था। उसने किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और आराम से बैठा रहा। शोर मचाने के बाद भी तेंदुआ परेशान नहीं हुआ और आराम से बैठा रहा। करीब दो घंटे के इंतजार के बाद तेंदुआ खुद ब खुद जंगल चला गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *